F.A.T.F क्या हैं ? और भारत क्यों पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट कराना चाहता हैं ?
F.A.T.F
![]() |
| what is t.a.t.f |
नमस्ते दोस्तों,
जैसा कि आप सभी को पता है, 14 फरवरी 2019 को पुलवामा मे हुए आतंकी हमले में देश के 40 से अधिक सैनिक शहीद हुए । और हम जानते हैं कि इस नापाक हरकत के पीछे पाकिस्तान का हाथ है और वो हर बार की तरह इस बार भी अपनी सफाई पेश करने में लगा हुआ है, लेकिन हमें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय सेना और भारत सरकार इस आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों का बदला लेने से पीछे नहीं हटेगी, और इसका असर अभी कुछ दिनों से चल रही भारत सरकार और भारतीय सेना की कार्यवाही में दिखाई दे रहा है।
इसिलिए भारत सरकार पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पूर्ण रूप से अस्त-व्यस्त करने के लिए 17 फरवरी से पेरिस में चल रही F.A.T.F की मीटिंग में पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट कराने का प्रयास कर रही हैं । तो दोस्तों अब हम बात करते हैं कि आखिर यह F.A.T.F क्या है और किसी देश को यदि F.A.T.F ब्लैक लिस्ट करता है तो इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था पर कैसे और क्या असर पड़ता है।
● F.A.T.F क्या हैं ?
F.A.T.F एक अन्तर-सरकारी निकाय हैं । जिसे काले धन को बैध बनाने (Money laundering) को रोकने से संबंधित नीतियां बनाने के लिए स्थापित किया गया था।
1989 में पेरिस में चल रहे G-7 के 15वे शिखर सम्मेलन में काले धन को बैध बनाने (Money laundering) के बिषय पर चर्चा की गई। Money laundering का सीधा असर बैंकिग सिस्टम और वित्तीय संस्थानों पड़ता है, इसेध्यान मे रखते हुए, G-7 ने एक टास्क फोर्स का निर्माण किया। जिसे "Financial Action Task Force" नाम दिया गया । इसे हम संक्षिप्त में T.A.T.F के नाम से जानते हैं। इसे फ्रेंच में "Group D'action Financie're" (G.A.F.I) के नाम से जाना जाता है।
● कार्य एवं उद्देश्य --
F.A.T.F को 1989 में Money laundering से निपटने के लिए स्थापित किया गया था। शुरूआत में इसका कार्यक्षेत्र Money laundering से निपटने के लिए एक व्यापक योजना बनाने का था। परन्तु 2001 में F.A.T.F के कार्यक्षेत्र को विस्तृत कर दिया गया और आतंकियों को धन और अन्य सामान मुहैया कराने के विरुद्ध नीतियां बनाने का कार्य जोड़ दिया गया ।
● F.A.T.F की ब्लैक लिस्ट --
जब किसी देश को आतंकी सहायता और Money laundering के लिए ब्लैक लिस्ट किया जाता है तो उस देश अन्य किसी भी देश से आर्थिक मदद और अन्य सहायता मिलना बन्द हो जाती हैं। इसी कारण ब्लैक लिस्ट होने पर उस देश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती हैं। इसलिए भारत सरकार पाकिस्तान को ब्लैक लिस्ट कराने का प्रयास कर रही हैं।
● मुख्यालय (सचिवालय) --
F.A.T.F का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थापित किया गया हैं ।
● सदस्य देश --
अभी तक F.A.T.F में कुल 38 सदस्य देश है। जिसमें 2 Regional Organisations हैं । ( 1-European Commission , 2-Gulf Cooperation Council )
● President (अध्यक्ष)
Mr. Marshall Billingslea ( United States )
● Vice President ( उपाध्यक्ष )
Mr. Xiangming Liu ( China )
* List of (F.A.T.F) President since 1989
मैं आशा करता हूँ कि आप सभी को मेरा Blog पसंद आयेगा। अगर मेरे Blog की मदद् से आप सभी को कुछ नया सीखने को मिला है तो कृपया मेरे Blog को Share , Like and follow करना ना भूलें ।
धन्यवाद ☺☺
BY - RAHUL SHARMA










